विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंगर अभिजीत ने की महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश, मामला दर्ज

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 22 Oct 2015 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 09:26 AM (IST)

विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य फिर विवादों में हैं। उन पर वर्सोवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य फिर विवादों में हैं। उन पर वर्सोवा स्थित गाला लोखंडवाला दुर्गा पंडाल में एक 34 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

क्या पति के इस काम के लिए प्रेग्नेंट रानी भी साथ गई हैं पेरिस?

ओशीवारा पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला गायक कैलाश खेर का लाइव शो देखने पंडाल में पहुंची थी। भीड़ होने कारण महिला ने अपनी सीट छोड़ते हुए खड़े रहकर शो देखने लगी। उसी समय उसके पास खड़े 45 वर्षीय अभिजीत ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

जब महिला ने अभिजीत का विरोध किया तो उन्होंने लोगों के बीच उसे गाली देना शुरू कर दिया। वहां तैनात महिला वॉलंटियर्स से उसे पंडाल के बाहर ले जाने को कहा।

फिर विवादों में फंसे गायक अभिजीत, अब एक महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, अभिजीत वॉलंटियर्स के साथ उसे पंडाल के कार्यालय में ले गए और परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने अभिजीत और उनकी बहन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पर दिखीं आलिया, देखे तस्वीरें